LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime : गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम को मिली कामयाबी, पिकअप पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद

Bihar Crime : गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ टीम ने पिकअप पर लोड शराब की बड़ी खेप बरामद किया है........पढ़िए आगे

Bihar Crime : गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम को मिली कामया
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : अवैध शराब कारोबार के खिलाफ जिले में उत्पाद पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। ताज़ा मामले में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के निर्देश पर उत्पाद पुलिस की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन को जब्त किया, जिसमें भारी मात्रा में देसी शराब लदी हुई थी। 

जब्ती के दौरान पुलिस ने कुल 6717 पिस यानी लगभग 1343.400 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, इतनी बड़ी खेप की बरामदगी से यह साफ जाहिर होता है कि इलाके में शराब की तस्करी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। फिलहाल जब्त वाहन और शराब को उत्पाद थाना लाया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। 

Diarch GO

उत्पाद पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद तस्कर गुप्त रूप से शराब की आपूर्ति करने में सक्रिय हैं। लेकिन पुलिस-प्रशासन की लगातार कार्रवाई से इस पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट