LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत थावे जंक्शन का हो गया कायापलट, पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन

Bihar News : गोपालगंज जिले के थावे जंक्शन का अब कायाकल्प हो गया है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जंक्शन पर कई काम कराये गए हैं. जिनका आज पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया......पढ़िए आगे

Bihar News : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत थावे जंक्शन का हो
थावे जंक्शन का कायापलट - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे महत्वाकांक्षी योजना अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के सभी रेलवे स्टेशन को विकसित किया जाना है। इसी कड़ी में आज पूरे देश में कुल 103 योजनाओं का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत थावे जंक्शन का पुनर्विकास किया गया है। थावे स्टेशन को मधुबनी चित्र कला से सुसज्जित किया गया है। 

साथ ही स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1,2,3 का विस्तार किया गया है। यहाँ यात्रियों के लिए शेड का निर्माण,शौचालय का निर्माण, मुख्य गेट का निर्माण तथा 2 पहिया व 4 पहिया वाहन पार्किंग का निर्माण किया गया है। यात्रियों के सुविधा के लिए बुकिंग कार्यालय व प्रतीक्षालय का नवीनीकरण किया गया है। जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। इस दौरान कोयला एवं खान केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि पूर्व की सरकार ने लंबा सफर तय किया था। लेकिन जो विकास रेलवे में होना चाहिए। वह नही हो सका।

Diarch GO

कहा की देश की जनता ने 2014 में प्रधानमंत्री मोदी को चुना और सरकार बनी तो रेलवे ने विकास के मामले में इतिहास रच दिया है। पहले कोयला से ट्रेन चलती थी। उसके बाद डीजल आया। लेकिन आज बिजली से ट्रेन चलती है। अंग्रेज के जमाने से रेलवे स्टेशन को नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नवीनकरण किया है। आधुनिक सुविधा से सुसज्जित किया है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नही हो, इसका ख्याल रखा गया है। इस मौके पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और सतीश चंद्र दुबे, भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथलेश तिवारी ,एनडीए के नेता, डीएम, एसपी और रेलवे के जीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट                                  

NSIT
Nsmch