LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Politics : "हम राउर करजदार बानी.. जब सरकार बनी त करजा सूद समेत लौटाईब, गोपालगंज में महिलाओं से राखी बंधवाकर बोले तेजस्वी यादव

Bihar Politics : तेजस्वी यादव गोपालगंज में बहन सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए. जहाँ सैकड़ों युवतियों और महिलाओं ने उनकी कलाई में राखी बाँधी.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : "हम राउर करजदार बानी.. जब सरकार बनी त करजा
तेजस्वी को बहनों ने बांधी राखी - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : रविवार की शाम बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के महारानी गांव में भव्य स्वागत किया गया। वे बहन सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहाँ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर उन्हें  आशीर्वाद दिया। 

इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने कहा कि "यह बहनों का प्यार और आशीर्वाद ही है, जो मेरे जैसे जनप्रतिनिधि को जनता की सेवा का संबल देता है।" कार्यक्रम के बाद तेजस्वी यादव ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपनी बात भोजपुरी भाषा में रखी, जिससे जनता के साथ उनका सीधा और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आया। उन्होंने मंच से कहा :- "हमके राउर आशीर्वाद मिलल बा। अब हम राउर करजदार बानी। जब सरकार बनी त ई करजा सूद समेत लौटाईब।" 

Diarch GO

उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनी थी, तब महज 17 महीनों में 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया था। तेजस्वी ने जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण में बढ़ोतरी को अपनी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों में गिनाया। महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आज आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। "महंगाई दिन पर दिन बढ़ रही है, गरीब आदमी की थाली से दाल और सब्ज़ी गायब हो गई है, और सरकार को इसकी चिंता तक नहीं है," उन्होंने कहा। 

तेजस्वी यादव ने साफ़ शब्दों में भरोसा दिलाया कि अगर जनता एक बार फिर मौका देती है, तो वे बिहार को "रोजगार और न्याय" के रास्ते पर आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में तेजस्वी यादव के साथ राजद के कई स्थानीय नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण जनता मौजूद रही। सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। "तेजस्वी यादव ने बहनों को वचन दिया की 'जनता का कर्ज सूद समेत लौटाऊंगा'" जनसभा में तेजस्वी यादव ने वादा किया है – फिर सरकार आई तो युवाओं को मिलेगा रोजगार।"

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट