LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar News: गोपालगंज में आंधी का कहर,बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, दामाद गंभीर रूप से घायल

Bihar News: तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज आंधी के दौरान सब्जी मंडी में एक विशालकाय पेड़ की डाली गिरने से ससुर-दामाद उसकी चपेट में आ गए।

Bihar Storm
Bihar Storm - फोटो : Reporter

गोपालगंज जिले के भोरे बाजार में शनिवार सुबह आई तेज़ आंधी ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। तेज़ आंधी के दौरान सब्जी मंडी में एक विशालकाय पेड़ की डाली गिरने से ससुर-दामाद उसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी सत्यदेव बरनवाल और उनके दामाद दीपक बरनवाल के साथ हुई। सत्यदेव बरनवाल की बेटी अनु की शादी रविवार, 20 अप्रैल को तय थी। उसी की तैयारियों के सिलसिले में वे दोनों भोरे बाजार सब्जी मंडी में बारातियों के भोजन हेतु सब्जी की खरीदारी करने आए थे।

Diarch GO

इसी दौरान अचानक आई आंधी में सब्जी मंडी के ऊपर एक पेड़ की भारी डाली टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में सत्यदेव बरनवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद दीपक बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दीपक को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

NSIT
Nsmch

यह हादसा एक ऐसे समय हुआ जब परिवार शादी की खुशियों में मग्न था। अब वही घर मातम में डूब गया है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, क्षेत्र में इस घटना को लेकर शोक और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्ट-नमो नारायण मिश्र