LATEST NEWS

  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA और PF लाभ देने सहित इन मुद्दों पर करेंगे संघर्ष
  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA

  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल
  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और SIR पर साधा निशाना
  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और

  • Patna Ram Krishna Nagar Police Station: घूस लेने और मारपीट के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर, SIT गठित
  • Patna Ram Krishna Nagar Police Station: घूस लेने और मारपीट के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर, SIT गठित

गोपालगंज में रफ़्तार ने बरपाया कहर, कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 2 की मौत 3 की हालत गंभीर

गोपालगंज में रफ़्तार ने बरपाया कहर, कार और ट्रक की भीषण टक्कर
कार और ट्रक में भीषण टक्कर में 2 की मौत 3 की हालत गंभीर- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: गोपालगंज में आल्टो कार और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है।जिसमे आल्टो कार के परखच्चे उड़ गए है। वही आल्टो कार में बैठे दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि तीन महिलाये गम्भीर रूप से घायल हो गयी है।सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना आज सुबह बैकुंठपुर थाना के दिघवा गाँव के समीप स्टेटहाइवे की है।मृतकों की पहचान गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी अनिरुद्ध शर्मा के दामाद सोनू शर्मा और यूपी पुलिस में तैनात गौरव राज के पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक यूपी के पडरौना से आल्टो कार से सभी लोग गया जा रहे थे।तभी बैकुंठपुर थाना के दिघवा दुबौली गाँव के समीप तेजी से आ रहे ट्रक ने आल्टो कार में टक्कर मार दिया।जिससे कार के परखच्चे उड़ गए  और कुछ दुरी पर घिसीटते से कार खाई में गिर गयी।

Diarch GO

इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगो की घटना स्थल पर मौत हो गयी।जबकि तीन महिलाएं गंभर रूप से घायल हो गई।इस घटना के बाद मौके पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट : नमो नारायण मिश्र