LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : गोपालगंज में बाल बाल बचे एसपी अवधेश दीक्षित, समाहरणालय में सरकारी गाड़ी पर गिरा छज्जा

Bihar News : गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित एक हादसे में बाल बाल बच गए. दरअसल उनकी सरकारी गाड़ी पर कार्यालय का छज्जा गिर गया. जिससे मौके पर हड़कंप मच गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में बाल बाल बचे एसपी अवधेश दीक्षित, सम
बाल बाल बचे एसपी - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज जिला समाहरणालय में आज एक बड़ा हादसा टल गया। जब एसपी की सरकारी गाड़ी पर अचानक भवन का छज्जा गिर पड़ा। यह हादसा तब हुआ जब एसपी वाहन समाहरणालय भवन के नीचे खड़ी थी। 

छज्जा गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन एसपी की गाड़ी को आंशिक क्षति जरूर पहुंची है। 

Diarch GO

मौके पर तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची, और मलवे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।  

इस घटना ने समाहरणालय भवन की जर्जर हालत और सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, घटना की जांच के आदेश जल्द दिए जा सकते हैं। बताते चलें की अवधेश दीक्षित फिलहाल गोपालगंज के एसपी है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट