LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar News : मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट की चपेट में आई ननद भौजाई, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट की चपेट में आने से ननद भौजाई की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.वहीँ पुलिस शव बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है......पढ़िए आगे

Bihar News : मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट की चपेट में आई
ननद भौजाई की मौत - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट की चपेट में आने से जहाँ एक ही परिवार के दो महिलाओं की मौत हो गयी। वही इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के बंकीखाल गांव की है। मृतक दोनों महिला एक ही परिवार दशरथ साह की 35 वर्षीय पत्नी संजू देवी और राम सागर साह की 34 वर्षीय पत्नी रीमा देवी है। मृतक दोनों महिलाएं ननद और भौजाई थीं। 

बताया जाता है कि संजू देवी अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए मोबाइल के चार्जर को घर में लगे बिजली के बोर्ड में लगा रही थी। इसी दौरान चार्जर में बिजली के करंट की चपेट में आने से संजू देवी वही पर गिर गयी। घटना स्थल पर मौजूद संजू देवी को बचाने गयी रीमा देवी भी बिजली के करंट की चपेट में आ गयी और दोनों ननद और भौजाई की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस और बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी। 

Diarch GO

मौके पर पहुंची ऊँचाकगाव पुलिस ने दोनो महिलाओं का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बहराहाल इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट