LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Gopalganj Road Accident: हाय रे किस्मत! शादी के महज 2 महीने बाद उजड़ गया सुहाग, ससुराल पहुंचने से पहले हुआ दर्दनाक हादसा

Gopalganj Road Accident: गोपालगंज, बिहार में भीषण सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील पवन प्रकाश पाठक की मौत हो गई है। उनकी पत्नी ऋचा शांडिल्य और कार चालक गंभीर रूप से घायल हैं।

ROAD ACCIDENT
ROAD ACCIDENT- फोटो : AI GENERATED

Gopalganj  Road Accident:  बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के मंगलपुर पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील पवन प्रकाश पाठक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी ऋचा शांडिल्य और कार चालक अखिलेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

दोंगे की रस्म से लौटते समय हुआ हादसा

हादसा गोपालगंज स्थित मंगलपुर पुल जादोपुर थाना के पास हुआ है। मरने वाले में सुप्रीम कोर्ट वकील पवन प्रकाश पाठक है। उनके अलावा 2 लोग घायल हो गए है, जिसमें वाइफ ऋचा शांडिल्य और ड्राइवर अखिलेश सिंह हैं। हादसा : शादी के बाद की दोंगे रस्म से लौटते समय का है। हादसे के समय दंपति अपनी शादी की रस्म पूरी कर बेतिया से गोरखपुर जा रहे थे, जहाँ से उन्हें दिल्ली के लिए प्रस्थान करना था। दोनों की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी। ये घटना एक सुखद जीवन की शुरुआत के बीच घटी भयावह त्रासदी बन गई।

Diarch GO

मौके से मिली जानकारी और पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गोपालगंज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। पवन पाठक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फरार ट्रक को बेतिया सीमा के पास से पकड़ लिया है।SI मंगल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे। ट्रक को पकड़ लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।”