LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Politics - बिहार को लालू के जंगलराज और नीतीश के राक्षसराज से मुक्ति दिलाएंगे प्रशांत किशोर, कहा- बिहार की जनता जन सुराज के साथ

Bihar Politics - प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को अब न तो लालू के जंगलराज की जरुरत है, न ही नीतीश कुमार की राक्षसराज की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जनसुराज के साथ है।

Bihar Politics -  बिहार को लालू के जंगलराज और नीतीश के राक्ष
बिहार में जनसुराज की बनेगी सरकार।- फोटो : नरोत्तम कुमार

Gopalganj - बिहार बदलाव यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने न्यूज4नेशन से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैं सीधा लोगों से पूछता हूं कि उन्हें क्या चाहिए। मैं उनसे पूछता हूं कि आपने मंदिर के लिए वोट दिया, मोदी जी के लिए वोट दिया। उन्होंने कहा कि हमने  जिन मुद्दे के लिए वोट दिया, सरकार ने हमें वह दिया। लेकिन अब हम अपने बच्चों के लिए वोट करना चाहते हैं
 बिहार की जनता यह समझ गई है कि 15 साल से हमने उन्हें वोट दिया, लेकिन सारे उद्योग गुजरात में लगाए गए। ऐसी सरकार नहीं चाहिए, अब चाहें मोदी भी कहें तो उन्हें वोट नहीं देंगे। प्रशांत किशोर ने कहा बिहार में जनसुराज बड़ा  बदलाव करने जा रही है। इसको लेकर मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं।

इस दौरान आज तेजस्वी आवास के पास चली गोली पर राबड़ी देवी द्वारा बिहार में राक्षसराज कहे जाने पर उन्होंने कहा कि जंगलराज हो या राक्षसराज, बिहार की जनता को दोनों नहीं चाहिए। दोनों से बिहार की जनता मुक्ति चाहती है। बिहार को न तो नीतीश का राक्षसराज चाहिए, न लालू-राबड़ी का जंगलराज।

Diarch GO

तेजस्वी को दिया जवाब

जनसुराज को आरएसएस की पार्टी  बताए जाने पर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को करारा जवाब दिया। उन्हें ऐसा लगता है वह अपनी बात पर कायम रहें. मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। वह अपना दल चला रहे हैं, वह अपनी पूरी ताकत लगा ले, बिहार में शिक्षा, रोगजार और पलायन रोकने के लिए वह क्या सोचते हैं, इसको लेकर उन्हें जनता को अपनी बात बतानी चाहिए। सच्चाई यह है कि लालू यादव के बेटे हैं, इसके अलावे उन्होंने कुछ नहीं किया है। 

अशोक चौधरी डॉक्टर नहीं  हैं

नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति को लेकर प्रशांत किशोर ने एक बार फिर कहा कि वह ठीक नहीं है। उन्होंने मंत्री अशोक चौधरी को जवाब देते  हुए कहा कि वह डॉक्टर नहीं है। जो यह  बात दावे से कह रहे हैं, यही बात डॉक्टरों का पैनल कहे तो इसे माना जा सकता है। अब चाहें तो मेरे खिलाफ केस, मानहानी का दावा करें, लेकिन नीतीश कुमार सही नहीं हैं। 

NSIT
Nsmch

Report - narrottam  kumar