LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : गोपालगंज के कई इलाकों में ‘I Love Muhammad’ के लगे पोस्टर, एसपी बोले-जांच के बाद आरोपियों पर होगी कार्रवाई

Bihar News : गोपालगंज के कई इलाकों में ‘I Love Muhammad’ का पोस्टर लगाने से तनाव का माहौल है. एसपी ने लोगों ने शांति बनाये रखने की अपील की है........पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज के कई इलाकों में ‘I Love Muhammad’ के
गोपालगंज में लगे पोस्टर - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बाद अब गोपालगंज में भी I Love Muhammad’ लिखे विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासन अलर्ट पर है।" "जानकारी के मुताबिक मांझा के डोमाहाता इलाके के मदरसा, सड़क, शहर के दरगाह मोड़ और हथुआ अनुमंडल के कई हिस्सों में ये पोस्टर लगाए गए। 

जैसे ही यह खबर फैली, पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से बैठक कर सभी पोस्टरों को हटाने की अपील की।" घटना की गंभीरता को देखते हुए गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने सभी थानों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। एसपी ने साफ किया है कि विवादित पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक बुलाने और पोस्टर हटाने का आदेश दिया गया है। 

Diarch GO

एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के बावजूद इलाके में तनाव और डर का माहौल देखने को मिल रहा है। "

यूपी में पोस्टर को लेकर हुए विवाद के बाद बिहार के गोपालगंज में यह मामला बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है कि आखिर कौन लोग लगातार माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट