LATEST NEWS

  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA और PF लाभ देने सहित इन मुद्दों पर करेंगे संघर्ष
  • दरभंगा में जन सुराज के MLC प्रत्याशी डॉ. सुरेश प्रसाद राय का एलान : मदरसा शिक्षकों को DA

  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल
  • भागलपुर में सड़क हादसों का कहर: दो अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति से हुआ जलावतरण
  • समुद्री शक्ति के विस्तार का शंखनाद: राजनाथ सिंह ने लॉन्च किया पहला फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य', पारंपरिक रीति

  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और SIR पर साधा निशाना
  • गिरिराज सिंह का विपक्ष पर तीखा हमला: बोले—‘कौवा कान ले गया’ के भ्रम में न रहें, UCC और

  • Patna Ram Krishna Nagar Police Station: घूस लेने और मारपीट के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर, SIT गठित
  • Patna Ram Krishna Nagar Police Station: घूस लेने और मारपीट के आरोप में दारोगा लाइन हाजिर, SIT गठित

Bihar Crime : थावे मंदिर में भीषण चोरी के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, 12 स्पेशल टीम का किया गठन, 35 लोगों को किया डिटेन

Bihar Crime : थावे मंदिर में भीषण चोरी के बाद पुलिस ने की का

GOPALGANJ : गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर परिसर में हुई चोरी की घटना को लेकर पुलिस की जांच लगातार तेज होती जा रही है। बीते 17–18 दिसंबर की रात हुई इस सनसनीखेज चोरी के मामले में गोपालगंज पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस पूरे मामले को लेकर गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बड़ा बयान दिया है। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि मंदिर चोरी कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष समिति का गठन किया गया है। इस समिति के तहत कुल 12 विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग बिंदुओं पर लगातार काम कर रही हैं। 

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि “यह घटना 17 और 18 दिसंबर की रात की है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमने एक समिति बनाई है, जिसके अंतर्गत 12 टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। अब तक करीब 35 संदिग्ध लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा चुकी है। पूछताछ पूरी तरह मानवीय और तकनीकी दोनों आधारों पर की जा रही है।” एसपी ने आगे बताया कि जांच सिर्फ गोपालगंज तक सीमित नहीं है। पुलिस की टीमें सारण, सिवान, गोपालगंज और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी कैंप कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिन लोगों पर संदेह है, उनके बारे में गांव-गांव जाकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। 

Diarch GO

कहा की“हमारे पास जो भी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं, उनके आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संबंधित गांवों में जाकर उनके आपराधिक इतिहास और गतिविधियों की जांच की जा रही है।” इतना ही नहीं, मंदिर परिसर में कार्यरत मंदिर प्रशासन, पुजारी, कर्मचारी और मजदूरों से भी पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि हर एंगल से जांच पूरी की जा सके और कोई भी कड़ी छूटने न पाए। “मंदिर से जुड़े सभी लोगों से विस्तारपूर्वक पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान हमें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, हालांकि वे अभी जांच के अधीन हैं।” मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस पूरी तरह सतर्क है। 

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि फिलहाल मंदिर परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है, साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। “मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पांच पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। समिति के माध्यम से यह भी तय किया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को और किस तरह फुल-प्रूफ बनाया जा सकता है।” पुलिस का दावा है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही इस मामले का पूर्ण उद्भेदन किया जाएगा। जैसे ही आरोपी पकड़े जाएंगे या चोरी गया सामान बरामद होगा, पुलिस पूरी जानकारी सार्वजनिक करेगी फिलहाल गोपालगंज पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। श्रद्धालुओं और आम लोगों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कब इस मंदिर चोरी कांड का खुलासा होता है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट