LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : गोपालगंज में पिकअप पर लोड 15 लाख की शराब पुलिस ने किया बरामद, मौके से तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar News : गोपालगंज में पिकअप पर लोड 15 लाख की शराब पुलिस

Gopalganj : ंजिले में उत्पाद विभाग की टीम ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आचार संहिता लागू होते ही उत्पाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और लगातार जिले में शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। दरअसल, गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के पास उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप वाहन से 131 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है।

इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब को बेहद चालाकी से पलंग के आड़ में छुपाकर पंजाब से बिहार के समस्तीपुर भेजा जा रहा था। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को शराब के कार्टन बरामद हुए, जिनकी बाजार मूल्य करीब 15 लाख रुपए आंकी जा रही है। 

Diarch GO

इस पूरे अभियान का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा के निर्देश पर किया गया। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होते ही उत्पाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। जिले के सभी चेकपोस्ट और सीमावर्ती इलाकों पर गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध शराब या नकदी की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। 

फिलहाल उत्पाद विभाग ने जब्त शराब और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट