LATEST NEWS

  • Patna High Court
  • Patna High Court: मेडिकल लीव पर गए अफसर को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी रद्द कर बहाली का

  •  Bhai Virendra
  • भाई वीरेंद्र का बड़ा हमला: ‘JDU में आग लग चुकी है, अब पार्टी नाम की कोई चीज नहीं

  • Patna High Court
  • Patna High Court: अपराध पर हाईकोर्ट का हथौड़ा,पार्क बने नशे के अड्डे, निगम-पुलिस को लगाई कड़ी फटकार

  • RBI Repo Rate Hike
  • RBI Repo Rate Hike: आम आदमी को अब लोन महंगा-EMI बढ़ेगी , RBI ने रेपो रेट की बड़ी

  • Nishant Kumar Opposes Farakka Treaty
  • फरक्का संधि पर निशांत का तल्ख तेवर, बिहार के हित से समझौता नहीं... नहीं होने देंगे नवीनीकरण

Bihar News : शराब तस्करों का अनोखा कारनामा देखकर हैरान रह गयी पुलिस, ट्रक के तहखाने से लाखों की शराब किया बरामद, दो को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार में शराब तस्करों का अनोखा कारनामा देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी. पुलिस ने ट्रक के तहखाने से लाखों की शराब बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : शराब तस्करों का अनोखा कारनामा देखकर हैरान रह गय
लाखों की शराब बरामद - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गोपनीय सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक से छिपाकर रखी गई 994 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, महम्मदपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच-27 पर करस घाट के समीप एक ट्रक में भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। 

लाखों की शराब बरामद 

सूचना के सत्यापन के बाद जब पुलिस ने ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसमें बनाए गए गुप्त तहखाने से 115 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 993.600 लीटर पाई गई। शराब ट्रक के तहखाने में छिपाई गई थी। इस तस्करी में शराब को इस तरह छिपाया गया था कि पहली नजर में किसी को भी इसकी भनक न लगे। ट्रक के नीचे विशेष तहखाना (खुफिया चैंबर) बनाकर शराब की पेटियों को सावधानीपूर्वक रखा गया था। लेकिन पुलिस की सजगता और सतर्कता के चलते तस्करों की यह चालाकी काम नहीं आई। 

Diarch GO

दो शराब तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब को उत्तर प्रदेश से लाकर बिहार के मुजफ्फरपुर भेजा जा रहा था, जहां इसे बेचने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। सदर एसडीपीओ 2 सिधवलिया ने जानकारी दी।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ (सिधवलिया) राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। ट्रक मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रक में शराब की तस्करी के लिए विशेष तहखाना बनाया गया था, जो पूरी तरह अवैध और खतरनाक तरीका है। 

NSIT
Nsmch

अनुसंधान जारी, जल्द खुल सकता बड़ा रैकेट

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है, और संभावना जताई जा रही है कि यह किसी बड़े शराब तस्करी गिरोह से जुड़ा मामला हो सकता है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है। 

शराबबंदी के बावजूद सक्रिय हैं तस्कर

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब की अवैध तस्करी और बिक्री का धंधा लगातार फल-फूल रहा है। प्रशासन समय-समय पर छापेमारी और कार्रवाई करता रहता है, लेकिन तस्करों द्वारा हर बार नया तरीका अपनाया जाता है। इस ताजा कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि पुलिस की सक्रियता ही इस तरह के नेटवर्क को तोड़ने में मददगार हो सकती है।

पूर्णिया में शराब बरामद

वहीँ पूर्णिया पुलिस ने शराब की बड़ी खेप को बरामद किया है। डाक पार्सल लिखी गाड़ी से शराब की तस्करी हो रही थी। जिसको पुलिस ने जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शराब की बाजार  मूल्य लाखों में है। पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने सदर थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी  विस्तृत जानकारी दी। मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि लगातार पूर्णिया पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ विशेष वाहन चेकिंग अभियान,सूचना संकलन किया जा रहा था। उसी के क्रम में सदर थाना के प्रभारी के द्वारा सूचना संकलन किया जा रहा था जिस दौरान एक मिनी ट्रक की जांच की गई। जाँच के क्रम में वाहन से अलग अलग ब्रांड के 399 कार्टून शराब बरामद किया गया। शराब को बंगाल से लाकर पूर्णिया के गुलाबबाग स्तिथ एक गोदाम में खाली करवाया जा रहा था। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है कुछ और लोगों के नाम भी सामने आए है। गिरफ्तार भविष्य बांका का रहनेवाला है। वह वेस्ट बंगाल में लिकर शॉप में ड्राइवर का काम करता था इसके साथ वो इस काम में संलिप्त हुए और शराब की तस्करी करने लगा। वही दूसरा गिरफ्तार व्यक्ति का नाम धर्मवीर है जो गुलाबबाग का रहनेवाला है और वह लाइनर का काम करता था। जिनके द्वारा खेप मंगवाया गया था उसके नाम भी सामने आए है साथ ही जो इस शराब की खेप को डिस्ट्रीब्यूट करने वाला था उसके नाम भी सामने आए है। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जब्त शराब की कॉउंटिंग की जा रही है।

गोपालगंज से नमो नारायण और पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट