LATEST NEWS

  • Shambhu Girls Hostel
  • Shambhu Girls Hostel: नीट छात्रा मौत मामले में सीबीआई ने हाथ किए खड़े, कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट, न्याय

  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने लगे लोग
  • Earthquake: देर रात कांपी धरती, भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, घरों से बाहर निकल कर भागने

  • Bihar weather
  • Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, पटना के लोगों को उमस करेगा परेशान

  • Muzaffarpur SSP Kantesh Kumar Mishra review meeting
  • MLC चुनाव व त्योहारों को लेकर मुजफ्फरपुर SSP की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक का बना मास्टर प्लान!

  • Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज, बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा ऐलान
  • Bihar News : फर्जी कागजात पर केवल ठेकेदार नहीं, दोषी अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज, बिहार सरकार के

Bihar Crime News : बिहार में ट्रक पर लोड करोड़ों की विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद, मौके से दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बिहार में ट्रक पर लोड करोड़ों की विदेशी शर

GOPALGANJ : गोपालगंज में शराब के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस ने एक बार फिर ऐतिहासिक कार्रवाई की है। कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन की टीम ने NH-27 स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर एक कंटेनर ट्रक को रोककर छापेमारी की। जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। ट्रक कंटेनर से 567 कार्टन यानी 5019.48 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह शराब पंजाब के जालंधर से सोयाबीन की आड़ में बिहार के मुजफ्फरपुर भेजी जा रही थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुट गई है। 

गोपालगंज की कुचायकोट पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई की है, जिसने शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी है। NH-27 पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर देर रात एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो उसके अंदर छिपाकर रखी गई शराब की भारी खेप ने सबको चौंका दिया। कंटेनर से मिले 567 कार्टन में भरी थी 5019.48 लीटर प्रीमियम विदेशी शराब। यह शराब पंजाब के जालंधर से सोयाबीन के नाम पर लोड की गई थी, जिसे मुजफ्फरपुर में खपाने की तैयारी थी। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस द्वारा की जा रही है। 

Diarch GO

तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ट्रक में ऊपर सोयाबीन की बोरियां लोड की थीं, और नीचे करोड़ों की शराब। लेकिन कुचायकोट पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी सारी योजना नाकाम हो गई। "गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कंटेनर से लगभग 5000 लीटर से ज्यादा विदेशी शराब बरामद की गई है। इसकी बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ बताई जाती है। 

बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। कौन - कौन इस नेटवर्क में शामिल है, इसका अनुसंधान जारी है।" थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में की गई इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिले में शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही पुलिस की जब्तियों से तस्करी करने वाले गिरोह अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता हर बार उनके मंसूबों पर पानी फेर देती है। गोपालगंज पुलिस अब इस तस्करी के पूरे रैकेट का खुलासा करने में जुटी है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल, दो तस्करों की गिरफ्तारी और 1 करोड़ की शराब जब्ती के बाद पूरे जिले में पुलिस की इस कार्रवाई की खूब सराहना हो रही है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट