LATEST NEWS

  • अमृत भारत स्टेशन योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया एकमा स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा बनाए रखने का दिए निर्देश
  • अमृत भारत स्टेशन योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया एकमा स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता

  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी
  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में

  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी
  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी

  • si dilshad regulates traffic barefoot in rain
  • पटना में खाकी का जज्बा: विधानसभा गेट नंबर 4 पर नंगे पैर ट्रैफिक संभालते दिखे सब-इंस्पेक्टर दिलशाद

  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

Bihar News: वसीर मियां शूटआउट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो शूटर गिरफ्तार, गैंगस्टर स्टाइल में हुआ था हमला

Bihar News:वसीर मियां अपने घर के बाहर नींद की आगोश में थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने गैंगस्टर अंदाज में धड़ाधड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।

Bihar News: वसीर मियां शूटआउट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो
वसीर मियां शूटआउट का पुलिस ने किया पर्दाफाश- फोटो : reporter

Bihar News:गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में 29 सितंबर की रात को हुए खून-खराबे ने इलाके को दहला दिया था। बिरवट गांव में बीडीसी पति वसीर अहमद उर्फ वसीर मियां अपने घर के बाहर नींद की आगोश में थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने गैंगस्टर अंदाज में धड़ाधड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीकांड में वसीर मियां गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

एसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम  गठित की। टीम ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए जाल बिछाया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की अगुवाई में की गई दबिश में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को शिकंजे में ले लिया। दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली।

Diarch GO

हथुआ एसडीपीओ ने खुलासा किया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं। इन पर पहले भी मारपीट, लूट और रंगदारी के कई केस दर्ज हैं। पुलिस इनके पुराने आपराधिक कनेक्शन और नेटवर्क को खंगाल रही है, ताकि गैंग के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

बता दें बदमाशों ने यह हमला फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया था। अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक से आए शूटरों ने वसीर मियां को टारगेट किया और गोलियों की बौछार कर दी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह हमला केवल पर्सनल दुश्मनी नहीं बल्कि इलाके में आपराधिक वर्चस्व की लड़ाई का हिस्सा बताया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है और पूछताछ में इनके गैंग से जुड़े कई राज़ खुलने की उम्मीद है। पुलिस का दावा है कि यह गिरफ्तारी वसीर मियां शूटआउट केस की बड़ी उपलब्धि है और इससे आगे की जांच की दिशा तय होगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा