LATEST NEWS

  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी
  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में

  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी
  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी

  • si dilshad regulates traffic barefoot in rain
  • पटना में खाकी का जज्बा: विधानसभा गेट नंबर 4 पर नंगे पैर ट्रैफिक संभालते दिखे सब-इंस्पेक्टर दिलशाद

  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

  • Bikram cpi ml protest against pipra police station
  • Patna Bikram News: पिपरा थाना पुलिस के खिलाफ भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च,थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने और FIR

Bihar Police News : बिहार में केस में लापरवाही करना आईओ को पड़ा महंगा, 72 पर गिरी गाज, वेतन पर लगी रोक

Bihar Police News : बिहार में केस में लापरवाही करना 72 अनुसन्धानकर्ताओं को भारी पड़ गया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके वेतन पर रोक लगा दी गयी है. इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Police News : बिहार में केस में लापरवाही करना आईओ को प
72 आईओ के वेतन पर लगी रोक - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जिले में दर्ज आपराधिक मामलों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 72 अनुसंधानकर्ताओं का वेतन रोका गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन पुलिस अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित मामलों का निष्पादन नहीं किया और अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। 

साथ ही, वरीय पदाधिकारियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इन्होंने कार्य में शिथिलता बरती। एसपी अवधेश दीक्षित ने यह स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम जनता को न्याय दिलाने में यदि कोई बाधा उत्पन्न करता है, तो उस पर कार्रवाई तय है। यह कदम पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। 

Diarch GO

इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है। यह संदेश साफ है कि अब कार्य में कोताही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी दीक्षित ने सभी थाना प्रभारियों और अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया है कि लंबित मामलों की समयबद्ध जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और कानून-व्यवस्था को मजबूती दी जा सके।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट