LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

bihar Crime युवक की हत्या पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने आरोपित को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाकर की पिटाई, एसडीपीओ सहित पुलिसकर्मियों भी घायल

bihar Crime - युवक की हत्या के बाद लोगों की भीड़ आक्रोशित हो गई और उन्होंने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से खींच कर छुड़ा लिया और पिटने लगे।

bihar Crime युवक की हत्या पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने आरोपित को
युवक की हत्या के बाद बवाल।- फोटो : नमो नारायण

Gopalganj - गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी और शव को दरवाजे पर फेंक दिया। मृतक पटखोली गांव के जुगल किशोर गुप्ता का पुत्र कृष्ण गुप्ता बताया गया है। 

इस वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों को पुलिस के चंगुल से छुड़ाकर बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वे अधमरे हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। 

Diarch GO

इस दौरान हुई झड़प में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, कटेया थानाध्यक्ष रजनीश कुमार पांडे समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद हालात बिगड़ते देख डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और कैंप कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीपीओ समेत कई डीएसपी और आसपास के थानों की पुलिस को पटखौली गांव में तैनात किया गया है।

NSIT
Nsmch

 इस पूरे मामले पर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और उनके आपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है। 

अगर आरोपियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास पाया जाता है तो उन पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। 

एसपी ने मृतक के परिजनों से भी बातचीत की और कहा कि यदि उन्हें किसी और पर भी शक है तो पुलिस को नाम बताएँ, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कटेया थाना क्षेत्र का पटखौली गांव इस समय पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

नमो नारायण की रिपोर्ट