LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : गोपालगंज में बंदरों ने मचाया आतंक, तीन माह के मासूम पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar News : गोपालगंज जिले में बंदरों का आतंक जारी है. जिससे अब इंसानी जिंदगी भी खतरे में पड़ गयी है. दरअसल बंदरों ने 3 माह के मासूम को जमीन पर पटकने की कोशिश की.......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में बंदरों ने मचाया आतंक, तीन माह के म
बंदरों का आतंक - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ बंदरों के आतंक ने इंसानी जिंदगी को दांव पर लगा दिया है। इस बार बंदरों का शिकार महज़ 3 महीने का मासूम बच्चा बना है। जिसे मां की गोद से छीनकर जमीन पर पटकने की कोशिश की गई। बच्चे की हालत गंभीर है और सदर अस्पताल में इलाज जारी है। मामला गोपालगंज जिले के माझागढ़ प्रखंड के देवापुर शेखपुरदिल गांव का है। 

मिली जानकारी के मुताबिक व्यास राम का 3 महीने का बेटा घर के आंगन में सो रहा था। तभी अचानक कुछ बंदर घर में घुस आए। बच्चे पर हमला बोलते हुए एक बंदर ने मासूम को मां की गोद से छीनकर जमीन पर पटकने की कोशिश की।

Diarch GO

 मां रंजू देवी ने बताया कि मैंने अपने बच्चे को गोद में उठाया और भागने लगी। लेकिन एक बंदर ने मेरे बच्चे का सिर पकड़कर उसे जमीन पर पटकने की कोशिश की। मेरे बच्चे के सिर में चोट लग गई और बंदर ने उसके बाल भी नोच दिए। बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है। परिवारवालों ने तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर लगातार इलाज में जुटे हैं। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मुस्तफा ने बताया कि बच्चे की हालत नाजुक है और फिलहाल इलाज जारी है।

 डॉक्टर मुस्तफा ने बताया कि 3 महीने का बच्चा लाया गया है, जिस पर मंकी अटैक हुआ है। उसके सिर में चोट लगी है और इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि आए दिन बंदर गांव में घुसकर हमला कर रहे हैं। कभी बच्चों को, तो कभी महिलाओं और बुजुर्गों को शिकार बना रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। गोपालगंज में बंदरों का आतंक अब इंसानी जिंदगियों के लिए खतरा बन गया है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट