LATEST NEWS

  • नेपाल के जनकपुर से देहरादून के लिए निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर, डॉ. अनिल प्रकाश जोशी की अगुवाई में लोगों ने किया भव्य स्वागत
  • नेपाल के जनकपुर से देहरादून के लिए निकली राष्ट्रीय साइकिल यात्रा पहुंची मुंगेर, डॉ. अनिल प्रकाश जोशी की

  • ट्रेन में यात्री का आया हार्ट अटैक : आरपीएफ जवानों ने दिखाई तत्परता, महिला सब-इंस्पेक्टर ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान
  • ट्रेन में यात्री का आया हार्ट अटैक : आरपीएफ जवानों ने दिखाई तत्परता, महिला सब-इंस्पेक्टर ने सीपीआर देकर

  • पूर्णिया नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप: संवेदकों ने किया घेराव, निविदा रद्द करने की मांग
  • पूर्णिया नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पर गंभीर आरोप: संवेदकों ने किया घेराव, निविदा रद्द करने की मांग

  • सुपौल में सड़क पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता : PM, गृहमंत्री और CEC का फूंका पुतला
  • सुपौल में सड़क पर उतरे महागठबंधन के कार्यकर्ता : PM, गृहमंत्री और CEC का फूंका पुतला

  • गया में अवैध विदेशी शराब व बीयर की बड़ी खेप जब्त: उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बेगूसराय का तस्कर गिरफ्तार
  • गया में अवैध विदेशी शराब व बीयर की बड़ी खेप जब्त: उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Bihar Crime News : केस लड़ने के विवाद में बदमाशों ने अधिवक्ता पर किया जानलेवा हमला, चाकू गोदकर किया अधमरा

Bihar Crime News : गोपालगंज में अधिवक्ता पर बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. मामला केस लड़ने के विवाद को लेकर बताया जा रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : केस लड़ने के विवाद में बदमाशों ने अधिवक्त
अधिवक्ता पर जानलेवा हमला - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सिविल कोर्ट के एक अधिवक्ता पर बदमाशों ने घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि केस लड़ने के विवाद को लेकर अपराधियों ने अधिवक्ता पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सघन जांच में जुट गई है। यह घटना हथुआ थाना क्षेत्र के नयागांव तुलसिया में शिवजी उपाध्याय के घर के पास की बताई जा रही है। 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सिविल कोर्ट के अधिवक्ता मधुसूदन मिश्रा उर्फ कंचन मिश्रा कचहरी से लौटने के बाद अपनी बेटी के घर दूध पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर अधिवक्ता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अधिवक्ता को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Diarch GO

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला केस लड़ने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता मधुसूदन मिश्रा अपनी बेटी के घर दूध पहुंचाने जा रहे थे, तभी रास्ते में दो अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया। एसडीपीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि पिस्तौल के बट से मारपीट या छिनतई की जो बातें सामने आ रही हैं, वह पूरी तरह गलत हैं। इस घटना में केवल चाकूबाजी की बात सामने आई है। वहीं घायल अधिवक्ता मधुसूदन मिश्रा ने भी बताया कि वे एक केस लड़ रहे थे, उसी विवाद को लेकर अपराधियों ने उन पर हमला किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना का स्पष्ट कारण सामने आ पाएगा।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट