LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News : पंचायत चुनाव पर सस्पेंस खत्म ! मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा- नहीं होगा परिसीमन, आरक्षण रोस्टर में बदलाव संभव

Bihar News : बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने चुनाव पर सस्पेंस खत्म कर दिया है. कहा की इस चुनाव में परिसीमन नहीं जायेगा.लेकिन.....

Bihar News : पंचायत चुनाव पर सस्पेंस खत्म ! मंत्री दीपक प्रक
पंचायत चुनाव पर सस्पेंस खत्म - फोटो : SOCIAL MEDIA

GOPALGANJ : बिहार में आगामी पंचायत चुनाव की आहट के बीच पंचायती राज मंत्री दीपक कुमार सोमवार को गोपालगंज पहुंचे, जहाँ उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था और भविष्य की चुनावी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की। मंत्री के आगमन से जिले के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज रही। बैठक के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर पर चल रही विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री नल-जल योजना, स्वच्छता अभियान और पंचायतों की वित्तीय स्थिति की बिंदुवार प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गति में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पंचायती राज की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुँचे।

Diarch GO

बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री दीपक कुमार ने पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पंचायतों की सीमाओं में कोई बदलाव यानी परिसीमन नहीं किया जाएगा। मंत्री ने साफ किया कि चुनाव जनसंख्या के आधार पर ही कराए जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि पंचायतों की वर्तमान संरचना में फिलहाल कोई बड़ा फेरबदल नहीं होने जा रहा है। हालांकि, मंत्री ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव में केवल आरक्षण के रोस्टर में बदलाव देखने को मिल सकता है। दीपक कुमार के अनुसार, "जनसंख्या के हिसाब से जो नाम रोस्टर में आते हैं, उसमें आरक्षण रोस्टर का बदलाव सरकार के विचाराधीन है और इस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।" यह बयान उन संभावित प्रत्याशियों के लिए बेहद अहम है जो आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।

इसके साथ ही, पंचायती राज मंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सरकार का रुख दोहराते हुए कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम हो रहा है। उन्होंने जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। अब सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं कि आरक्षण रोस्टर को लेकर अंतिम फैसला कब और क्या आता है। 

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट