LATEST NEWS

  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी
  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में

  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी
  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी

  • si dilshad regulates traffic barefoot in rain
  • पटना में खाकी का जज्बा: विधानसभा गेट नंबर 4 पर नंगे पैर ट्रैफिक संभालते दिखे सब-इंस्पेक्टर दिलशाद

  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

  • Bikram cpi ml protest against pipra police station
  • Patna Bikram News: पिपरा थाना पुलिस के खिलाफ भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च,थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने और FIR

Bihar News: शराबबंदी वाले बिहार में LPG गैस सिलेंडर से हो रही शराब तस्करी, तस्करों का जुगाड़ देख आप भी पकड़ लेंगे माथा, एम्बुलेंस-घोड़े के बाद अब...

Bihar News: बिहार में कहने को शराब बंंदी कानून लागू है लेकिन शराब तस्कर शराब तस्करी करने के लिए कई जुगाड़ लगा रहे हैं। इसी कड़ी में शराब तस्करों ने एलपीजी गैस सिलेंडर से ही शराब तस्करी शुरु कर दी है।

शराब तस्करी
गैस सिलेंडर से शराब तस्करी - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद शराब तस्कर अगल अगल हथकंडे अपना रहे हैं। शराब तस्कर कभी एम्बुलेंस, कभी स्कॉर्पियो, कभी ट्रकों के सहारे शराब तस्कर तो कर ही रहे थे लेकिन इस बार जो उपाय शराब तस्करों ने लगाया है उसे देख आप भी माथा पकड़ लेंगे। इस बार शराब तस्करों ने एलपीजी सिलेंडर में गैस की जगह शराब भर ली और बड़े ही आराम से शराबबंदी वाले बिहार में शराब लेकर घुस रहे थे लेकिन पुलिस तस्करों से दो कदम आगे निकली और तस्करों की सारी चलाकी धरी की धरी रह गई। मालूम हो कि इसके पहले बेतिया से पुलिस ने शराब के साथ घोड़े को गिरफ्तार किया था। 

LPG गैस सिंलेंडर में गैस नहीं शराब 

दरअसल, यह अनोखा मामला गोपालगंज से सामने आया है। जहां तस्‍कर एलपीजी गैस सिलेंडर में छुपाकर शराब की तस्‍करी कर रहे थे। कुचायकोट के मैरवा पुल के समीप उत्पाद पुलिस की तलाशी में शराब तस्कर के पास से सिलेंडर में छिपाकर रखी गई 15 लीटर विदेशी शराब मिली है। शराब तस्‍करी के तरीके को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी है।

Diarch GO

यूपी से लाई जा रही थी खेप

बता दें कि, बिहार में शराबबंदी कानून को काफी सख्‍ती से लागू करवाया जा रहा है। इसके बावजूद प्रदेश में शराब की तस्‍करी लगातार जारी है। तस्‍कर अनूठे तरीके अपनाकर शराब की खेप ग्राहकों तक पहुंचाने की जुगत में जुटे रहते हैं। इसी का एक नमूना गोपालगंज में सामने आया है। जहां एक तस्‍कर यूपी से LPG सिलेंडर में शराब की खेप छुपाकर बिहार ला रहा था। 

पुलिस के भी उड़े होश

इसी दौरान उत्पाद पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया। तस्‍करी के तरीके को देखकर पुलिस भी दंग रह गई। तस्‍करी के आरोपी यूपी के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब तस्कर यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का सूरज बताया गया है। पूछताछ के दौरान तस्करों ने यूपी से शराब की खेप लाए जाने की बात स्वीकार की है। रसोई गैस का सिलेंडर होने के कारण कोई इस पर शक भी नहीं कर पाता था और तस्कर आसानी से शराब की खेप यूपी से लाकर बिहार खपाता था।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट