LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

पुलिस से भाग रहे शराब तस्करों ने मासूम को कुचला, नाजुक हालत में गोरखपुर रेफर

पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग रहे बाइक सवार शराब तस्करों ने एक मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया...

 पुलिस से भाग रहे शराब तस्करों ने मासूम को कुचला, नाजुक हालत

Gopalganj : जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर खरेया गांव में पुलिसिया कार्रवाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। पीछा कर रही पुलिस से बचने के लिए तेज रफ्तार में भाग रहे बाइक सवार शराब तस्करों ने एक मासूम बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुचायकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार कुछ तस्कर शराब की खेप लेकर जा रहे हैं। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तस्करों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करने के दौरान तस्करों ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े बच्चे को रौंदते हुए निकल गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चा काफी दूर जा गिरा और उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

Diarch GO

हादसे के बाद घायल बच्चे के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस केवल तस्करों को पकड़ने की होड़ में लगी रही और खून से लथपथ तड़प रहे बच्चे की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। आरोप है कि पुलिस टीम ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाने में किसी प्रकार का सहयोग नहीं किया, जिससे उसकी स्थिति और अधिक बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार, पुलिस की संवेदनहीनता ने उनके दुख को और अधिक बढ़ा दिया है।

इस घटना के बाद रामपुर खरेया गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन घनी आबादी वाले इलाकों में पुलिस को आम नागरिकों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना चाहिए। तेज रफ्तार में पीछा करने के कारण अक्सर इस तरह के हादसे होते हैं, जिनमें निर्दोष लोग शिकार बन जाते हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि लापरवाह पुलिसकर्मियों और तस्करों दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

NSIT
Nsmch

फिलहाल, मासूम का इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि पुलिस तस्करों को दबोचने के लिए सक्रिय थी और इस दौरान हुई दुर्घटना के हर पहलू की जांच कर आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर तस्करों की पहचान में जुटी है।

नमो नारायण की रिपोर्ट