LATEST NEWS

  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी
  • जमुई में अपराधी बेलगाम: मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने फेरी वाले को मारी गोली, सदर अस्पताल में

  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी
  • भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता : 6 घंटे में गोलीकांड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकले मुख्य आरोपी

  • si dilshad regulates traffic barefoot in rain
  • पटना में खाकी का जज्बा: विधानसभा गेट नंबर 4 पर नंगे पैर ट्रैफिक संभालते दिखे सब-इंस्पेक्टर दिलशाद

  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी
  • SIR के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

  • Bikram cpi ml protest against pipra police station
  • Patna Bikram News: पिपरा थाना पुलिस के खिलाफ भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च,थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने और FIR

जदयू विधायक पप्पू पांडेय को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरार, 3 जून को होगी अहम सुनवाई

Bihar Politics:जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे को फिलहाल अदालत से बड़ी राहत मिल गई है।....

JDU MLA Pappu Pandey
जदयू विधायक पप्पू पांडेय को फिलहाल राहत- फोटो : reporter

Bihar Politics: गोपालगंज के चर्चित बेलवा जमीन कब्जा कांड में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे को फिलहाल अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखते हुए मामले की अगली सुनवाई 3 जून को तय कर दी है। यह मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बेलवा गांव से जुड़ा है, जहां विधायक पर करीब 16 एकड़ जमीन पर कथित अवैध कब्जा कराने, भू-माफियाओं को संरक्षण देने और विरोध करने वालों को धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

Diarch GO

सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत में नए साक्ष्य और दस्तावेज पेश किए, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां लगातार जमीन कब्जा नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका खंगाल रही हैं। वहीं विधायक पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा की अस्वस्थता का हवाला देते हुए समय की मांग की गई। अदालत ने इस दलील को स्वीकार करते हुए अगली तारीख 3 जून निर्धारित कर दी।

पूर्व महासचिव, बार एसोसिएशन गोपालगंज शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि इस मामले में पहले मनन मिश्रा द्वारा पक्ष रखा गया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वे फिलहाल उपस्थित नहीं हो सके। इसी वजह से अदालत से समय मांगा गया। फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद विधायक पप्पू पांडे की गिरफ्तारी टल गई है, लेकिन पुलिस द्वारा नए मटेरियल पेश किए जाने से केस की गंभीरता और बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में भी यह मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

अब सबकी नजरें 3 जून की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत इस हाईप्रोफाइल जमीन कब्जा मामले में आगे की कानूनी दिशा तय कर सकती है।

रिपोर्ट- नमोनारायण मिश्रा