LATEST NEWS

  • कैमूर में 'हम' पार्टी की गरीब चौपाल यात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के समक्ष जुटी भारी भीड़, महिलाओं की रही खास भागीदारी
  • कैमूर में 'हम' पार्टी की गरीब चौपाल यात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के समक्ष जुटी भारी भीड़,

  • Shastri Nagar Sabji Mandi Fire
  • Patna Fire Incident: शास्त्री नगर सब्जी मंडी में अगलगी से लाखों का नुकसान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

  • प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर से बालू घाटों के संचालन शुरू होते ही 24 घंटे करे सख्त निगरानी
  • प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा ने दिए सख्त निर्देश, 15 अक्टूबर से बालू घाटों के संचालन शुरू होते ही

  • गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार
  • गया में अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद, झारखंड का चालक गिरफ्तार

  • अमृत भारत स्टेशन योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया एकमा स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा बनाए रखने का दिए निर्देश
  • अमृत भारत स्टेशन योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने किया एकमा स्टेशन का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता

Bihar News : परंपरा और आस्था के नाम पर बार बालाओं ने लगाये ठुमके, पुलिस ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Bihar News : गोपालगंज में परंपरा ओर आस्था के नाम पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाये. हालाँकि पुलिस ने कहा की ममाले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.....पढ़िए आगे

Bihar News : परंपरा और आस्था के नाम पर बार बालाओं ने लगाये ठ
बार बालाओं ने लगाये ठुमके - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के मीरगंज में आयोजित महावीरी अखाड़ा उत्सव में इस बार परंपरा और धार्मिक आस्था के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी गई। प्रशासन की रोक के बावजूद बार बालाओं से वल्गर गीतों पर डांस कराया गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अखाड़ा कार्यक्रम के लिए बने स्टेज को रंग-बिरंगी लाइटों और लाउडस्पीकरों से सजाया गया है। वहीं स्टेज पर नर्तकियां लोगों के मनोरंजन के लिए अश्लील गानों पर नाचती दिख रही हैं। 

यह दृश्य देखकर हर कोई हैरान है कि जहां इस अखाड़े में लाठी-डंडे का करतब दिखाने और हनुमान प्रतिमा को नगर भ्रमण कराने की परंपरा है, वहां कुछ लोगों ने इसे मनोरंजन और अश्लीलता का मंच बना दिया। मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बुधवार की अहले सुबह महावीरी अखाड़ा का जुलूस निकाला गया था। 

Diarch GO

परंपरागत तौर पर इस जुलूस का मकसद धार्मिक आस्था और शौर्य प्रदर्शन रहा है, लेकिन इस बार आयोजकों ने सारी मर्यादा तोड़ दी। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के पास प्राप्त हो चुका है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और यदि इसमें किसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

फिलहाल यह घटना जिलेभर में चर्चा का विषय बनी हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि धार्मिक आयोजनों में अश्लीलता का तड़का लगाकर समाज के कुछ लोग न केवल परंपरा से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचा रहे हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट