LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime News : गोपालगंज में पुलिस ने कुख्यात अपराधी का किया इनकाउंटर, 25 हज़ार के इनामी को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : गोपालगंज में पुलिस ने कुख्यात अपराधी का इन काउंटर कर दिया. जहाँ अपराधी के पैर में गोली लगी है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में पुलिस ने कुख्यात अपराधी का क
गोपालगंज में इनकाउंटर- फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पुल के पास पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश महावीर यादव के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस टीम पूरी तरह से सुरक्षित बताई जा रही है। इस पूरे मामले की पुष्टि गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने की है। 

जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंगरा पुल के पास मंगलवार की देर शाम अचानक तब अफरातफरी मच गई, जब कुख्यात अपराधी महावीर यादव को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी।  जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ के दौरान अपराधी महावीर यादव के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। घायल महावीर यादव को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

Diarch GO

महावीर यादव, पिता राजकुमार यादव, थाना सिधवलिया के बारहीमा गांव का रहने वाला है। वह छपरा, सीवान और गोपालगंज जिलों में लूट, छिनतई और रंगदारी जैसे मामलों में वांछित था। उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।  पुलिस सूत्रों के अनुसार महावीर यादव कई संगीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। 

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के इलाकों में अपराधी के अन्य साथियों की तलाश के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। गोपालगंज पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा अपराधी गिरफ्तार हो गया है। पुलिस अब महावीर यादव से पूछताछ कर उसके नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट