LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

जाम से मुक्ति के लिए सड़कों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

जाम से मुक्ति के लिए सड़कों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्र
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए शुक्रवार को गोपालगंज जिला प्रशासन और नगर परिषद ने संयुक्त रूप से एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह से ही शहर की प्रमुख सड़कों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजता दिखा और वर्षों से जमे अवैध कब्जों को ध्वस्त कर रास्तों को साफ कराया गया।

शहर भर में चला अभियान 

प्रशासन की टीम ने शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख्त रुख अपनाया। दुकानों के आगे किए गए अवैध पक्के और अस्थायी निर्माण, सड़क घेरकर लगाए गए ठेले-खोमचे और नो-पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ियों को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Diarch GO

एसडीएम ने दी सख्त चेतावनी 

मौके पर मौजूद सदर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि शहरवासी लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, "सड़कें आम जनता के चलने के लिए हैं, उस पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने 6 दिसंबर से 15 दिसंबर तक यह विशेष ड्राइव चलाने का निर्णय लिया है। कार्रवाई से पूर्व माइकिंग और नोटिस के जरिए लोगों को जागरूक किया गया था कि वे निर्धारित वेंडिंग जोन और पार्किंग स्टैंड का ही इस्तेमाल करें।"

NSIT
Nsmch

पूरे जिले में होगी कार्रवाई 

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान सिर्फ नगर परिषद क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। जिले में जिस भी जगह से अतिक्रमण और जाम की शिकायत मिलेगी, प्रशासन वहां तुरंत बुलडोजर लेकर पहुंचेगा। अभियान के दौरान कई दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राहगीरों को मिली राहत 

प्रशासन की इस 'बुलडोजर कार्रवाई' के बाद शहर की सड़कें चौड़ी और साफ नजर आने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे शहर में रोज लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। प्रशासन का लक्ष्य शहर में एक सुव्यवस्थित ट्रैफिक सिस्टम विकसित करना है।

report - namo narayan mishra