LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Crime News : गोपालगंज में कार सवार युवकों ने युवती को उठाया, गैंगरेप के बाद सड़क किनारे छोड़कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : गोपालगंज में कार सवार युवकों ने युवती को

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में घर से सब्जी लाने के लिए निकली 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार में सवार तीन आरोपियों ने लड़की का अपहरण किया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए। किसी तरह लड़की ने घर जाकर पूरे घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बताया जाता है कि किसान की 15 वर्षीय बेटी 10 अप्रैल की शाम को घर से सब्जी लाने के लिए निकली थी। तभी रास्ते में एक कार में सवार तीन लड़कों ने जबरदस्ती लड़की को अपने कार में उठा लिया और उसको दिघवा दुबौली ले गए। जहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान लड़की की हालत जब खराब हो गई तो अगले दिन उसको रास्ते में छोड़कर सभी फरार हो गए। वही इस वारदात के बाद गोपालगंज पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस पहले तो आनाकानी करती रही। बाद में एक आरोपी का नाम नही देने का दवाव बनाने लगी। अब यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किसके दबाव में आकर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें बचाने में लगी हुई थी। वही घटना की सूचना पाकर गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने पूरे मामले की जांच की। 

Diarch GO

इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए और अब तक कि कार्रवाई की जानकारी ली। इस घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर बैकुंठपुर पुलिस ने तीन लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में गोपालगंज के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ कुछ लोगों के द्वारा सेक्सुअल असॉल्ट का मामला सामने आया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट