LATEST NEWS

  •  Hemant Soren Mother Death
  • Roopi Soren Demise: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का

  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया था अंजाम, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया

  • CM Nitish Kumar Maner Visit
  • Maner News:नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी की पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का जखीरा बरामद
  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का

  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप, परिजनों ने डीएसपी से लगाई गुहार
  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप,

Bihar Accident News : गोपालगंज में डिवाइडर से टकराकर स्कार्पियो ने कई बार मारी पलटी, चार लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी

Bihar Accident News : गोपालगंज में डिवाइडर से टकराकर स्कार्प

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के जादोपुर चौक स्थित एनएच 27 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें तत्काल गोरखपुर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। दरअसल इस संदर्भ में स्थानीय लोगो ने बताया कि स्कॉर्पियो की गति इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराते ही वह कई बार पलटी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का पहिया ऊपर और बॉडी  नीचे हो गया। जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

Diarch GO

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। बताया जाता है कि गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया जहां से डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चारों को गोरखपुर रेफर कर दिया गया है,चारों जख्मी लोगों में नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव निवासी भुअल राम के 22 वर्षीय बेटा अखिलेश कुमार, रामजी साह के 22 वर्षीय बेटा अंकित कुमार,राजलाल भगत 22 वर्षीय बेटा निलेश कुमार  और  कैथवलिया निवासी अजय सिंह के 20 वर्षीय बेटा युवराज सिंह शामिल है। जबकि अन्य तीन को मामूली चोटें आई हैं। 

NSIT
Nsmch

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन तेज गति और लापरवाही ड्राइविंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है की ओवर टेक करने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे लगाए गए ग्रिल को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो सड़क के दूसरे तरफ जाकर पलट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। चार लोग जख्मी है जिनका इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट