LATEST NEWS

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पूण्य तिथि आज, लोजपा (आर) ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

  • Patna Car Glass Broken Theft
  • पटना में दिनदहाड़े उचक्कों का दुस्साहस! महिला CO की कार का शीशा तोड़कर ऑफिशियल डोंगल व कैश चोरी

  • पीके का बड़ा बयान : चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल, व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत
  • पीके का बड़ा बयान : चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल, व्यवस्था में सुधार की सख्त

  • Patna cyber crime gang busted
  • Patna Cyber Fraud Case: अगमकुआं के फ्लैट्स में छापेमारी, 55 ATM और लाखों कैश के साथ दबोचे गए

  • अब नौकरी नहीं, अपना रोजगार करेंगे : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
  • अब नौकरी नहीं, अपना रोजगार करेंगे : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से युवाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

Bihar News : गोपालगंज में चाकूबाजी से सनसनी , पैसों के विवाद में बदमाशों ने अधेड़ को गोदा, पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को दबोचा

Bihar News : गोपालगंज में चाकूबाजी से सनसनी , पैसों के विवाद

GOPALGANJ : गोपालगंज से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां महज़ पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ी कि चाकूबाजी की घटना हो गई और एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। 

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही खास गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के ही दो लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने चाकू निकाल लिया और अधेड़ व्यक्ति पर हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। घायल व्यक्ति को परिजन तुरंत लेकर मॉडल सदर अस्पताल गोपालगंज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज दो घंटे के भीतर आरोपी वकिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से चाकू भी बरामद कर लिया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

सदर  एसडीपीओ 2 सिधौलिया राजेश कुमार ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ था, जिसमें चाकूबाजी की घटना हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामूली पैसों के लेनदेन का विवाद किस तरह हिंसक रूप ले सकता है, यह घटना उसका उदाहरण है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। तो गोपालगंज में एक बार फिर यह घटना सवाल खड़ा करती है कि छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती हिंसा समाज के लिए कितना बड़ा खतरा बनती जा रही है। फिलहाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे है, लेकिन घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट