LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime News : गोपालगंज में दरवाजे पर सोये रिटायर्ड चौकीदार की बदमाशों ने की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Bihar Crime News : गोपालगंज में दरवाजे पर सोये रिटायर्ड चौकीदार की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में दरवाजे पर सोये रिटायर्ड चौकी
रिटायर्ड चौकीदार की हत्या - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपने दरवाजे पर सो रहे रिटायर्ड चौकीदार की धारधार हथियार से निर्मम हत्या कर कर दी गयी है। वारदात मीरगंज थाना क्षेत्र के पंचफेडा गांव की है। मृतक रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी बताए गए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

वही रिटायर्ड चौकीदार की निर्मम हत्या के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी बुधवार की रात्रि खाना खाने के बाद दरवाजे पर ही सो गए। इसी दौरान देर रात्रि अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी निर्मम तरीक़े से हत्या कर दी। रिटायर्ड चौकीदार का एक हाथ भी टूटा हुआ पाया गया है। रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी की निर्मम हत्या के बाद मीरगंज थाने की पुलिस एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Diarch GO

वही इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि हत्या के बाद एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, हम लोग कई बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट