LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime : गोपालगंज में घर में अकेली युवती से मनचलों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : गोपालगंज में घर में अकेली मौजूद एक युवती के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.....पढ़िये आगे

Bihar Crime :  गोपालगंज में घर में अकेली युवती से मनचलों ने
युवती से गैंगरेप - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ घर में अकेली मौजूद एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है।   घटना 25 मई की बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक कथित तौर पर घर की चारदीवारी फांदकर अंदर घुस गए। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में भय और दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुसैन मोहम्मद और सरफराज अली के रूप में हुई है। 

Diarch GO

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दोनों आरोपियों का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 राजेश कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। 

एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि “एक बालिग युवती के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर वैज्ञानिक और तकनीकी जांच की जा रही है। मामले के हर पहलू की जांच जारी है।” इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण इस वारदात से स्तब्ध हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट