LATEST NEWS

  •  Hemant Soren Mother Death
  • Roopi Soren Demise: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का

  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया था अंजाम, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया

  • CM Nitish Kumar Maner Visit
  • Maner News:नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी की पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का जखीरा बरामद
  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का

  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप, परिजनों ने डीएसपी से लगाई गुहार
  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप,

Bihar Crime News : गोपालगंज में पिता का इलाज कराने आई युवती से मनचलों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : गोपालगंज में पिता का इलाज कराने आई युवती

GOPALGANJ : गोपालगंज में अपने बीमार पिता का इलाज कराने आई एक युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म से पीड़ित लड़की का इलाज स्थानीय अस्पताल में हो रहा है। घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा रेलवे स्टेशन की है। पीड़ित युवती यूपी के कुशीनगर जिले की रहने वाली है। बताया जाता है कि यूपी की रहने वाली युवती अपने लकवा से ग्रस्त पिता का इलाज कराने कल रविवार को गोपालगंज आयी थी। कल थावे- कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन रद्द होने की वजह से वह अपने घर नही जा सकी। अपने बीमार पिता के साथ रात स्टेशन पर ठहर गयी। 

आज सोमवार को सुबह करीब चार बजे स्टेशन पर मौजूद तीन लड़कों ने पीड़ित युवती जबरन उठाकर मंदिर के पीछे ले गये और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़ित युवती की तबीयत खराब हो गई। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को स्थानीय अस्पताल में  भर्ती कराया। जहाँ पीड़िता का इलाज चल रहा है। 

Diarch GO

इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित, सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार, रेल थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस ने  त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। इस मामले में गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि करीब 4 बजे सुबह स्टेशन परिसर में  यूपी के कुशीनगर की एक बच्ची के साथ तीन लड़को ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। जिसमे एक आरोपी अभिषेक बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट