LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने की बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने सड़क जामकर काटा बवाल

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर बवाल काटा.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने की बुजुर्ग
बुजुर्ग को मारी गोली - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुराहा मिश्र गांव में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी, 75 वर्षीय परमेश्वर चौधरी के रूप में की गई है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या का कारण जमीनी विवाद यानी बाउंड्री को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना के तुरंत बाद भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस वीभत्स हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। 

इस बीच, हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, “सोमवार देर रात खजुराहा मिश्र गांव में सोए हुए 75 वर्षीय वृद्ध परमेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन और बाउंड्री विवाद का प्रतीत हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक एसआईटी - यानी विशेष जांच टीम - का गठन किया गया है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।” पुलिस प्रशासन की मानें तो जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खजुराहा मिश्र गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और मृतक परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Diarch GO

खजुराहा मिश्र गांव में वृद्ध की गोली मारकर हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया है। मंगलवार की सुबह मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। प्रदर्शनकारी लगातार प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे हैं और दोषियों को अविलंब सजा देने की मांग कर रहे हैं। 

इस बीच, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन लगातार लोगों से बातचीत कर रहा है ताकि सड़क जाम हटाया जा सके और सामान्य जनजीवन बहाल हो।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट