LATEST NEWS

  • Police Didi : बिहार में ‘पुलिस दीदी’ से बदला माहौल, अबतक 790 मनचलों पर हुई कार्रवाई, छात्राएं बोली-बड़ी बहन हमारी सुरक्षा में
  • Police Didi : बिहार में ‘पुलिस दीदी’ से बदला माहौल, अबतक 790 मनचलों पर हुई कार्रवाई, छात्राएं बोली-बड़ी

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर किया जख्मी, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News : गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े यु

GOPALGANJ : गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को अनान-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सकों ने इलाजे के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है। घटना नगर थाना के तुरकहा नहर के समीप की है। घायल युवक का नाम जावेद है। यह हरखुआ गाँव का रहने वाले सगीर आलम का पुत्र है। 

बताया जाता है कि जावेद अपने घर से गोपालगंज आ रहा था। उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे दो गोली जावेद के पैर में लग गयी।  ग्रामीणों के मदद से घायल जावेद को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सको ने गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। सदर एसडीपीयो प्रांजल ने बताया कि नगर थाना के तुरकहा नहर के समीप एक युवकों को अपराधियों ने गोली मार कर घायल किया है।

Diarch GO

उन्होंने कहा की पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है की युवक को किसी वजह से गोली मारी गयी है।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट