LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Crime News : गोपालगंज में झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Bihar Crime News : गोपालगंज में झाड़ फूंक के नाम पर एक तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. हालाँकि पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज में झाड़-फूंक के नाम पर तांत्रिक
तांत्रिक गिरफ्तार - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में झाड़फूंक के नाम पर एक तांत्रिक के द्वारा महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच कराकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी तांत्रिक बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव का संतोष मांझी बताया गया है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव का संतोष मांझी झाड़ फूंक व तांत्रिक का काम करता है। एक महिला झाड़ फूंक के झांसे में आकर उसके पास पहुंची थी। इसी दौरान तांत्रिक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। एसडीपीओ 2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि बरौली थाना को डायल 112 से सूचना मिली थी कि महिला से दुष्कर्म की घटना हुई है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Diarch GO

आरोपी संतोष मांझी झाड़ फूंक का काम करता है इसी दौरान पीड़िता से दुष्कर्म किया था। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया की तांत्रिक की पिछले कई दिनों शिकायत मिल रही थी। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट