LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime : गोपालगंज में आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : गोपालगंज में आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की

GOPALGANJ : जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बेदोली गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। स्थानीय निवासी बाहरण यादव ने हाल ही में अपने पिता महंत यादव की पुश्तैनी संपत्ति और घर को बेच दिया, जिससे उसकी पत्नी गंभीर रूप से नाराज़ थी। इस बात को लेकर घर में पहले भी विवाद होता रहा था।

पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। कुछ दिन पहले बाहरण उसे मनाकर वापस लाया था, लेकिन पुरानी कड़वाहट फिर से उभर आई। शनिवार देर रात दोनों के बीच फिर से बहस हुई। गुस्से में आकर बाहरण ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत डाला।महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Diarch GO

डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। आरोपी बाहरण यादव को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है और आगे की विधिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है। अपराध पूर्व नियोजित और अत्यंत क्रूर होने के कारण कड़ी सजा की संभावना। क्या परिवारिक तनाव और संपत्ति विवाद इस कदर खूनी मोड़ ले सकते हैं?

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा