LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Bihar Teacher News: बिहार में 33 शिक्षकों की नौकरी खत्म, पटना हाइकोर्ट ने सेवा समाप्त करने का दिया आदेश...

Bihar Teacher News: बिहार में नियुक्ति के साथ ही 33 शिक्षकों के नौकरी पर ग्रहण लगा गया है. पटना हाईकोर्ट ने इन शिक्षकों को सेवा से मुक्त करने का आदेश जारी किया है. जिसके बाद डीईओ ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है....जानिए क्या है मामला

Bihar Teacher News: बिहार में 33 शिक्षकों की नौकरी खत्म, पटन
शिक्षकों की जाएगी नौकरी - फोटो : social media

GOPALGANJ : जिले में नियुक्ति के साथ ही 33 सरकारी शिक्षकों के नौकरी पर ग्रहण लग गया है। पटना हाई कोर्ट ने इन शिक्षकों को सेवा मुक्त करने का आदेश जारी किया है। इन शिक्षकों में बिना रिक्ति के जिला अपीलीय प्राधिकार से नियुक्त किये गए है। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने जिले के 11 प्रखंडों के बीईओ को दिशा निर्देश जारी किया है। डीईओ के आदेश में कहा गया है कि अदालत के निर्देशानुसार, राज्य अपीलीय प्राधिकार की ओर से पारित आदेश में नियुक्ति को अवैध मानते हुए नियुक्ति तिथि से इन्हें सेवा मुक्त करें। साथ ही वेतन मद में ली गई राशि की वसूली भी की जाएगी।

सेवा मुक्त होने वाले शिक्षकों में बैकुंठपुर में कामेश्वर प्रसाद यादव, अर्जुन कुमार ठाकुर, माधुरी कुमारी, निकू, रीना कुमारी, श्यामली, सुनील कुमार सिंह, कुमारी अन्नू तिवारी, राजेश कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, रमता प्रसाद, रागिनी कुमारी, पूजा कुमारी व ज्ञांति कुमारी शामिल है। वहीँ पंचदेवरी के सुनील कुमार यादव तथा मांझा की विमला प्रसाद को भी सेवा मुक्त किया जायेगा। बरौली की पूजा कुमारी, सुजित कुमार सिंह, जमीला खातून, अनिल कुमार श्रीवास्तव व पिंटू कुमार राय। सिधवलिया की मीरा कुमारी, गोपालगंज की कामिनी कुमारी, रिंकी कुमारी, किरण कुमारी, कुचायकोट की कुमारी अनामिका सिंह, फुलमती साह के साथ थावे के नुरैन, उचकागांव के अमीरे आजम, फुलवरिया के कन्हैया कुमार पासवान, ममता कुमारी, भोरे के ब्यास कुमार सिंह, विजयीपुर के प्रवीण कुमार शाही को सेवा मुक्त करने का आदेश जारी किया गया है।

Diarch GO

सभी शिक्षक जिले के गोपालगंज सदर, बैकुंठपुर, विजयीपुर, पंचदेवरी, थावे, भोरे, फुलवरिया, उचकागांव, बरौली, कुचायकोट व सिधवलिया प्रखंड के बताये जा रहे हैं। इन प्रखंडों के बीईओ को निर्देश दिया गया कि इन सभी शिक्षकों का तत्काल वेतन स्थगित करते हुए वेतन मद में इनकी ओर से प्राप्त की गई राशि की गणना करते हुए अपने स्तर से इन सभी शिक्षकों को एक माह में उक्त राशि को डीईओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश देंगे। साथ ही इस पत्र का तामिला सभी पक्षों को कराना सुनिश्चित करेंगे।