LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Gopalganj Dial 112 driver died: गोपालगंज सड़क हादसा! जिगना ढाला पर टोटो की टक्कर से डायल 112 चालक की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Gopalganj Dial 112 driver died: गोपालगंज जिले के जिगना ढाला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में डायल 112 का चालक टोटो की टक्कर से मौके पर ही मौत का शिकार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

Gopalganj  Dial 112 driver died
डायल 112 का चालक टोटो की टक्कर से मरा!- फोटो : SOCIAL MEDIA

Gopalganj  Dial 112 driver died: गोपालगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित टोटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें डायल 112 का वाहन चालक बुरी तरह घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मृतक चालक की पहचान होते ही पुलिसकर्मी और सहयोगी स्तब्ध रह गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही गोपालगंज के पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित एवं पुलिस लाइन डीएसपी सुबोध कुमार खुद सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। 

Diarch GO

 टोटो चालक की पहचान की जा रही है

पुलिस ने बताया कि टोटो चालक की पहचान की जा रही है और हादसे की पूरी जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार जिगना ढाला के पास अक्सर तेज़ रफ्तार व अनियंत्रित वाहन चलते हैं, जिस कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस स्थान पर यातायात व्यवस्था को और सख्त किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस ने टोटो वाहन को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट