LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News : गोपालगंज में बलथरी चेकपोस्ट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ एसपी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', ESI को किया गिरफ्तार, परिवहन कर्मियों ने किया सड़क जाम

Bihar News : गोपालगंज में घुस मांगने के आरोप में प्रवर्तन अवर निरीक्षक हेमंत कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके बाद परिवहन कर्मियों ने सड़क जाम कर दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज में बलथरी चेकपोस्ट पर भ्रष्टाचार के खि
ESI गिरफ्तार - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : जिले के बलथरी चेकपोस्ट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई के बाद एनएच-27 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रवर्तन अवर निरीक्षक हेमंत कुमार की गिरफ्तारी के बाद परिवहन विभाग के कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया है, जिसके चलते करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इस जाम का खामियाजा ट्रक चालकों, निजी वाहनों के यात्रियों और आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर लंबी कतार में खड़े वाहनों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। 

दरअसल, यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया ।जब पंजाब के एक ट्रक चालक हरप्रीत सिंह ने बलथरी चेकपोस्ट पर तैनात कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। चालक का कहना था कि मैकेनिकल जांच के नाम पर उससे ₹400 की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर उसे धमकी भी दी गई। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने तुरंत कार्रवाई की और खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर प्रवर्तन अवर निरीक्षक हेमंत कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें मुजफ्फरपुर के निगरानी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

Diarch GO

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बलथरी चेकपोस्ट पर लंबे समय से संगठित तरीके से अवैध वसूली का नेटवर्क चल रहा था। इस मामले में पहले ही फरवरी महीने में कुचायकोट थाना में करीब 50 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने चेकपोस्ट को अवैध रूप से कब्जे में लेकर इसे वसूली का अड्डा बना लिया था, और इसमें कुछ परिवहन विभाग के कर्मियों की भी संलिप्तता पाई गई है। इस पूरे मामले की जांच सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में की गई, जिसमें पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस अवैध वसूली के पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाएगा। वहीं, इस कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग के कर्मियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कर्मियों द्वारा कामकाज बंद किए जाने के कारण चेकपोस्ट पर वाहन जांच पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे एनएच-27 पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस और परिवहन विभाग के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। 

इस मामले पर गोपालगंज के डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा है कि उन्हें अभी तक एसपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि जाम की स्थिति को लेकर उन्होंने एसपी से बातचीत की है और जल्द समाधान का आश्वासन मिला है। वहीं एसपी विनय तिवारी ने स्पष्ट किया है कि चेकपोस्ट पर वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। फिलहाल, प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती जाम की समस्या को खत्म करना और स्थिति को सामान्य बनाना है, जबकि दूसरी ओर भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी इस अभियान से आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट