LATEST NEWS

  • बिहार में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा का विस्तार: नए निजी संस्थानों के लिए बापू टावर में तीन दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुरू
  • बिहार में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा का विस्तार: नए निजी संस्थानों के लिए बापू टावर में तीन दिवसीय अभिमुखीकरण

  • भूमिहार महिला समाज और गौरव राय की अनोखी पहल: मेधावी छात्रा काजल कुमारी को भेंट की गई साइकिल
  • भूमिहार महिला समाज और गौरव राय की अनोखी पहल: मेधावी छात्रा काजल कुमारी को भेंट की गई साइकिल

  • बेगूसराय के SKM कॉलेज में संदिग्ध एडमिट कार्ड का खुलासा : 150 एडमिट कार्ड जब्त, AISF ने उठाए गंभीर सवाल
  • बेगूसराय के SKM कॉलेज में संदिग्ध एडमिट कार्ड का खुलासा : 150 एडमिट कार्ड जब्त, AISF ने उठाए

  • पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार: गला दबाकर वारदात देने का आरोप, पूर्व में भी दर्ज हैं कई संगीन मामले
  • पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार: गला दबाकर वारदात देने का आरोप, पूर्व में भी दर्ज

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की मनाई गई छठी पुण्यतिथि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया नमन
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की मनाई गई छठी पुण्यतिथि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण

पैसे मांगने पर भड़के दबंग, दुकानदार को चाकू से गोदा, वारदात CCTV में कैद

पैसे मांगने पर दो युवकों ने दुकानदार टुनटुन कुमार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती है, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर छापेमारी कर रही है।

पैसे मांगने पर भड़के दबंग, दुकानदार को चाकू से गोदा, वारदात

Gopalganj - गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजापट्टी इलाके में बीती रात सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी टुनटुन कुमार (25 वर्ष) की दुकान पर पंकज कुमार यादव और अमरजीत कुमार यादव नामक दो युवक सामान खरीदने पहुंचे थे। सामान लेने के बाद जब दुकानदार ने पैसों की मांग की, तो दोनों युवक उग्र हो गए। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई और दोनों आरोपियों ने टुनटुन पर चाकू से हमला कर दिया।

हालत गंभीर, सदर अस्पताल में भर्ती

चाकूबाजी की इस घटना में टुनटुन कुमार गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल गोपालगंज पहुँचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Diarch GO

CCTV फुटेज में कैद हुए हमलावर

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मामूली विवाद में आरोपियों ने कानून को ताक पर रखकर दुकानदार पर हमला किया। सदर एसडीपीओ-2 सिधौलिया, राजेश कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के पास पुख्ता सीसीटीवी फुटेज है, जिसके आधार पर बलहा और जगदीशपुर के रहने वाले दोनों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर ली गई है।

पुलिस की छापेमारी और इलाके में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस घटना के बाद से राजापट्टी इलाके के व्यवसायियों में काफी रोष और दहशत का माहौल है।

NSIT
Nsmch

Report - namo naryan mishra