LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

Bihar Crime News : गोपालगंज पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, अर्द्धनिर्मित हथियार किया बरामद, मौके से चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : हथियार लहराने के मामले में छापेमारी करने गयी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : गोपालगंज पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किय
मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली है। जब कुचायकोट पुलिस ने तिलक समारोह में हथियार लहराने के मामले में गिरफ्तार करने गयी आरोपी घर छापामारी के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने यह कारवाई कुचायकोट थाना के मानियरा गाँव में किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा, तीन अर्ध निर्मित कट्टा,चार कारतूस, विभिन्न गन के अलग अलग लंबाई के 17 बैरल, हथियार बनाने के औजार, ड्रिल मशीन ,रेती सहित कई हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया है। 

पुलिस ने हथियार बनाकर बेचने के मामले में चार अपराधियो को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी रिषु कुमार, विक्की कुमार,पुनकेस बैठा और छोटू कुमार सिंह उर्फ बजरंगी कुचायकोट थाना के मानियरा गाँव के रहने वाले है। इस मामले में सदर एसडीपीयो प्रांजल कुमार ने बताया कि हथियार लहराते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जांच में पाया गया यह वीडियो बीते 3 मई को कुचायकोट थाना के मानियरा गाँव का है। 

कुचायकोट थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने अपने टीम के साथ मानियरा गाव में छापेमारी कर चार अपराधियो के साथ हथियार बनाने वाली मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। और मौके से हथियार के साथ हथियार बनाने का कई उपकरण बरामद किया है। पुलिस इस कांड में संलिप्त बाकी अपराधियो को पता लगाने में जुट गई है और गिरफ्तार सभी अपराधियो को जेल भेजा जा रहा है।

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट