LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

गोपालगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: चोरी के 62 मोबाइल और 20 बाइक बरामद कर मालिकों को लौटाए

'ऑपरेशन मुस्कान' के तीसरे फेज के तहत गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने अंबेडकर चौक पर मोबाइल और बाइक वितरित किए। इस दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बाइक मालिकों को हेलमेट दिए....

गोपालगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: चोरी के 62 मोबाइल और 20
गुम मोबाइल और बाइक पाकर मालिकों के खिले चेहरे- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalganj : जिले की पुलिस की एक बड़ी पहल ने सोमवार को दर्जनों परिवारों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटा दी। 'ऑपरेशन मुस्कान' के तीसरे फेज के तहत पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 62 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया। इसके साथ ही पुलिस ने चोरी की गई 20 मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं, जिन्हें एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। इस अभियान ने न केवल लोगों की खोई संपत्ति वापस दिलाई, बल्कि पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को भी मजबूत किया है।

शहर के अंबेडकर चौक पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय तिवारी ने खुद अपने हाथों से लोगों के बीच मोबाइल और बाइक वितरित किए। इस मौके पर पुलिस की ओर से एक सराहनीय पहल भी देखने को मिली। सभी बाइक मालिकों को वाहन सौंपने के साथ-साथ पुलिस की ओर से एक-एक हेलमेट भी भेंट किया गया। एसपी ने कहा कि संपत्ति वापस करने के साथ-साथ हमारा उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी है, ताकि वे सुरक्षित सफर कर सकें।

Diarch GO

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जिले के सभी थानों में मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामदगी के लिए विशेष नोडल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। इन अधिकारियों का मुख्य काम गुमशुदा सामानों की ट्रैकिंग करना और उन्हें बरामद करना है। एसपी ने जानकारी दी कि अब तक 'ऑपरेशन मुस्कान' के विभिन्न चरणों के माध्यम से कुल 202 मोबाइल फोन और 47 मोटरसाइकिलें उनके असली मालिकों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। हर महीने इन मामलों की प्रगति की समीक्षा मुख्यालय स्तर पर की जाती है।

जिन लोगों ने अपने कीमती मोबाइल और बाइक वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, वे आज अपनी संपत्ति पाकर बेहद भावुक और खुश नजर आए। एसपी ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि आम नागरिकों की उन छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करना भी है जो उनके दैनिक जीवन को प्रभावित करती हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल चोरी या गुम होने पर तुरंत 'CIR पोर्टल' के माध्यम से सूचना दर्ज कराएं, ताकि तकनीक की मदद से उसे जल्द से जल्द ट्रैक किया जा सके।

NSIT
Nsmch

एसपी ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि थानों में लावारिस हालत में पड़ी मोटरसाइकिलों की एक विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। इन वाहनों की जानकारी जल्द ही मीडिया और अखबारों के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी, जिससे उनके असली मालिकों की पहचान कर उन्हें उनकी संपत्ति लौटाई जा सके। पुलिस की इस पारदर्शी कार्यप्रणाली और तत्परता की स्थानीय नागरिकों ने जमकर प्रशंसा की है। 'ऑपरेशन मुस्कान' अब गोपालगंज में पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय और भरोसे का एक सशक्त प्रतीक बनता जा रहा है।

नमो नारायण की रिपोर्ट