LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar Crime : गोपालगंज पुलिस ने आर्केस्ट्रा में काम करनेवाली 8 नाबालिग लड़कियों को कराया मुक्त, तीन संचालकों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : गोपालगंज में आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 8 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने मुक्त कराया है. वहीँ तीन संचालकों को गिरफ्तार किया है........पढ़िए आगे

Bihar Crime : गोपालगंज पुलिस ने आर्केस्ट्रा में काम करनेवाली
डांसर गिरफ्तार - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र में मिशन मुक्ति फाउंडेशन और बरौली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ नाबालिग लड़कियों को आज मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई देर रात से लेकर आज सुबह तक कई जगहों पर एक साथ की गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से इलाके के कुछ आर्केस्ट्रा संचालकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर यह बड़ी छापेमारी की। 

घटनास्थल बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर बाजार, पायल टॉकीज सरफरा बाजार और सिसई गांव हैं। जहां एक के बाद एक टीमों ने दबिश दी और मौके से आठ नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया। इन सभी जगहों पर अवैध तरीके से आर्केस्ट्रा संचालित किए जा रहे थे, जिनमें नाबालिग लड़कियों का शोषण होने की आशंका जताई जा रही है। छापेमारी के दौरान तीन आर्केस्ट्रा संचालकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। बरौली पुलिस ने इनसे पूछताछ शुरू कर दी है और बाल संरक्षण कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Diarch GO

बरौली थाना पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी गोपनीयता के साथ की गई ताकि किसी को पहले से भनक न लगे। वहीं मिशन मुक्ति फाउंडेशन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ जगहों पर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर आर्केस्ट्रा में काम कराया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन ने पूरा सहयोग दिया। मिशन मुक्ति फाउंडेशन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं साथ ही उन जगहों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है जहां इस तरह की गतिविधियों की संभावना है। 

प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में बाल शोषण या अवैध आर्केस्ट्रा संचालन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में इस तरह के स्थलों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अग्रिम जांच एवं कानूनी प्रक्रिया जारी है। गोपालगंज जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि बाल शोषण और अवैध मनोरंजन के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ प्रशासन अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट