LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने पिकअप पर लोड गांजा की बड़ी खेप किया बरामद, मौके से तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar News : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गोपालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने पिकअप पर लोड गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने पिकअप पर लोड गांजा की बड़ी खेप
गांजा की बड़ी खेप बरामद - फोटो : SOCIAL MEDIA

Gopalganj : जिले की पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल पैंतीस किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि जिस डीसीएम ट्रक से तस्करी की जा रही थी, उसे भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो यह गांजा पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से लाया जा रहा था और इसे उत्तर प्रदेश के आगरा जिले तक पहुंचाने की तैयारी थी। 

तस्करों ने गांजे की खेप को प्लास्टिक कैरेट के बीच बड़ी ही चालाकी से छुपा रखा था, ताकि चेकिंग के दौरान किसी को शक न हो। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलथरी चेकपोस्ट, राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर सोमवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान जब पुलिस ने ट्रक को रोका और सर्चिंग की, तब भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। 

Diarch GO

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए गोपालगंज के एसपी अवधेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सभी चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी जांच अभियान के दौरान इस तस्करी का खुलासा हुआ। 

एसपी अवधेश ने आगे बताया कि पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का पता लगा लिया है और जल्द ही इसमें शामिल बाकी तस्करों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। इस बड़ी कामयाबी से गोपालगंज पुलिस ने नशा कारोबारियों को एक कड़ा संदेश दिया है।

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट