LATEST NEWS

  • मुंगेर में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर EOU की छापेमारी : आय से अधिक संपत्ति का मामला, घर और दफ्तर खंगाला
  • मुंगेर में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर EOU की छापेमारी : आय से अधिक संपत्ति का मामला, घर

  • Patna Vigilance Raid Clerk Arrest
  • Patna Vigilance Trap: पान दुकान पर रिश्वत लेते पकड़ा गया क्लर्क, GPF क्लियर कराने के लिए मांगी थी

  • गोपालगंज में SIR के खिलाफ RJD और कांग्रेस का हल्लाबोल: PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
  • गोपालगंज में SIR के खिलाफ RJD और कांग्रेस का हल्लाबोल: PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार

  • Gitti Permitt Scam Samastipur
  • MP के रीवा से 1350 KM की दूरी 20 घंटे में तय! समस्तीपुर में पकड़ा गया फर्जी परमिट

  • बिजली का करंट लगने से किसान की मौत: तीन दिन से लापता भरत चौधरी का शव खेत से हुआ बरामद, पुलिस जांच में जुटी
  • बिजली का करंट लगने से किसान की मौत: तीन दिन से लापता भरत चौधरी का शव खेत से

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने करोड़ों की शराब पर चलाया बुलडोजर, 88 मामलों में जब्त 13 हजार लीटर शराब किया नष्ट

Bihar News : गोपालगंज में पुलिस ने शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा है. करोड़ों की शराब पर पुलिस ने बुलडोजर चला दिया है......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने करोड़ों की शराब पर चलाया बुलड
करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर - फोटो : NAMO NARAYAN

GOPALGANJ : गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा अलग-अलग मामलों में जब्त की गई भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब को आज विधिवत प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई जिले के बलथरी चेक पोस्ट पर अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। 

दरअसल, गोपालगंज जिले में बिहार मद्य निषेध कानून के तहत पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा समय-समय पर जब्त की गई शराब का आज विनष्टीकरण किया गया। बलथरी चेक पोस्ट पर उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा और प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की निगरानी में यह कार्रवाई संपन्न हुई। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग से जुड़े 53 मामलों में जब्त 2069 लीटर शराब को नष्ट किया गया। वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े 35 मामलों में बरामद 11,280 लीटर देसी और विदेशी शराब का भी विनष्टीकरण किया गया। 

Diarch GO

इस तरह कुल मिलाकर 88 कांडों में जब्त लगभग 13,300 लीटर शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। बताया जा रहा है कि नष्ट की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इस पूरे मामले में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई शराब को न्यायालय के निर्देश और विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत बलथरी चेक पोस्ट पर विनष्टीकरण किया गया है। 

उत्पाद विभाग का कहना है कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बिहार में लागू मद्य निषेध कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट