LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

गोपालगंज में SIR के खिलाफ RJD और कांग्रेस का हल्लाबोल: PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला

SIR प्रक्रिया और चुनाव प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ महागठबंधन ने गोपालगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राजद और कांग्रेस के साथ-साथ महागठबंधन में शामिल दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे......

गोपालगंज में SIR के खिलाफ RJD और कांग्रेस का हल्लाबोल: PM मो
SIR के खिलाफ RJD और कांग्रेस का हल्लाबोल- फोटो : नमो नारायण मिश्रा

Gopalgnaj : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और चुनाव प्रणाली में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोपालगंज में जोरदार प्रदर्शन किया। राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक से एक विशाल विरोध मार्च निकाला, जो मुख्य मार्गों से होते हुए स्टेट बैंक चौक पहुँचा।

PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CEC का पुतला दहन 

प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा करने की माँग की।

राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह का कड़ा बयान 

राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे और तुरंत गिरफ्तारी की माँग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों से खिलवाड़ किया जा रहा है। जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और लोकतंत्र की रक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने भी साधा निशाना 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि मतदाताओं के मताधिकार को प्रभावित करने की सुनियोजित साजिश की जा रही है। उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों के हालिया चुनावों की निष्पक्ष समीक्षा और निष्पक्ष जाँच की माँग की।

'इंडिया' गठबंधन का आंदोलन जारी रखने का संकल्प 

प्रदर्शन के अंत में राजद और कांग्रेस के नेताओं ने स्पष्ट किया कि SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में की जा रही धांधली के खिलाफ सड़क से लेकर कानूनी मंच तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट