LATEST NEWS

  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी
  • नेपाल में लगातार भूस्खलन और बाढ़ प्रकृति का बड़ा अलर्ट: डॉ. सुनील कुमार चौधरी

  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा रिजल्ट, BTSC को जारी किया आदेश
  • Patna High Court : स्टाफ नर्स भर्ती मामले में पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से जारी होगा

  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा
  • दुर्गा-पूजा पर पटना पुलिस का फुलप्रूफ प्लान: बाइकर्स गैंग पर रहेगी कड़ी नजर, चप्पे-चप्पे पर होगी सुरक्षा

  • Patna Police review meeting IG Jitendra Rana
  • पटना में कानून-व्यवस्था पर IG जितेंद्र राणा सख्त: हर 15 दिन में पुलिस अफसरों का बनेगा रिपोर्ट कार्ड

  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर
  • सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 23 एजेंडों पर लगी मुहर

Gopalganj Crime:तेल कटवा गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, कई जिलों में मचा रखा था आतंक

Gopalganj Crime:पुलिस ने तेलकटवा गैंग के दो शातिर सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ...

Tel Katwa gang
तेल कटवा गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा- फोटो : Reporter

Gopalganj Crime: बिहार के गोपालगंज पुलिस ने तेलकटवा गैंग के दो शातिर सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिरों में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू और धीरज कुमार शामिल है, इन अपराधियों पर मुजफ्फरपुर के मीनापुर, मोतीपुर, कुढ़नी, मानियारी, बरूराज, रामपुर हरी सहित अन्य थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि बरौली थाने की पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि तेलकटवा गैंग के दो सदस्य एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए निकले हुए हैं। 

सूचना के आधार पर बरौली थाने की पुलिस ने रतनसराय रेलवे ढाला के समीप नाकेबंदी कर बिना नम्बर प्लेट की स्विफ्ट डिजायर कार के साथ दो शातिर बदमाश को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से एक लोडेड देशी कट्टा, 80 लीटर डीजल, एक पिस्टल जैसा टॉय गन, तीन मोबाइल फोन और 14 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस को इस गैंग की तलाश काफी समय से थी। 

Diarch GO

पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी एसडीपीओ मिश्रा सोमेश ने बताया कि बरौली थाना की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तेलकटवा गिरोह के दो सदस्य को कई गैलन तेल और हथियार के साथ पकड़ा है। जिसमें शातिर बदमाश ओमप्रकाश उर्फ बिट्टू और धीरज कुमार दोनों मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। इन दोनों के ऊपर मुजफ्फरपुर जिले में पूर्व से कई मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा