LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा, 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइक किया बरामद

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा
बाइक चोर गिरोह का खुलासा - फोटो : NAMO NARAYAN

Gopalganj : गोपालगंज में एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना बबी राम सहित कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की 5 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने किया। 

टीम में मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा एवं पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर इस गिरोह का पर्दाफाश किया। हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि बीते 11 फरवरी को मीरगंज बाजार से एक बाइक चोरी हुई थी। मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की गई। 

Diarch GO

पूछताछ के दौरान उसने अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने क्रमशः अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बैंक और क्लीनिक बनते थे निशाना पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह मुख्य रूप से भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहले रेकी करता था। खासकर बैंक और क्लीनिक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया जाता था। चोरी की गई बाइकों को कम कीमत पर शराब तस्करों को बेच दिया जाता था। 

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बबी राम उर्फ बॉबी कुमार के खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों का भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के नेटवर्क और अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। एसडीपीओ ने कहा है कि एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

नमो नारायण की रिपोर्ट