LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Gopalganj knife attack: गोपालगंज में मेला देखने जा रही मां-बेटी पर मनचलों का चाकू से हमला, हालत नाजुक

Gopalganj knife attack: गोपालगंज में मेला देखने जा रही मां-बेटी पर मनचलों ने चाकू से हमला कर दिया। दोनों की हालत नाजुक है और सदर अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

Gopalganj knife attack
मां-बेटी पर मनचलों का चाकू से हमला- फोटो : NEW4NATION

Gopalganj knife attack: गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कोनहवा मोड़ के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मेला देखने जा रही एक मां और बेटी पर दबंग मनचलों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार मां-बेटी मेला देखने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में कुछ मनचलों ने बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब मां ने इसका विरोध किया तो मनचले आक्रोशित हो उठे और उन्होंने मां-बेटी दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और मौके पर अफरातफरी मच गई। 

दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है

सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इस बात से गुस्से में हैं कि सार्वजनिक जगह पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आरोपियों की पहचान में जुट गई है। नगर थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायल मां-बेटी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में लगी है।

Diarch GO

GOPALGANJ NAMO NARAYAN MISHRA