LATEST NEWS

  • Ara crime news
  • Ara crime news: आरा के बांध के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह तलाश

  • Siwan Crime
  • Siwan Crime: दबंगई का खौफनाक खेल! दुकान में घुसकर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दोनों हाथ टूटे; लाखों की

  •  Ara Pakdi Chowk
  • Ara Pakdi Chowk: : आरा के पकड़ी चौक का नाम बदलने पर बवाल, ‘सेवा ज्योति चौक’ के

  • Bhojpur News
  • Bhojpur News: आरा में किसान नेता रणवीर चौधरी की जयंती धूमधाम से मनी, हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: 163 किलो गांजा और प्रतिबंधित तंबाकू-पान मसाला जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Gopalganj School Closed: गोपालगंज में भीषण ठंड का कहर! 22 से 24 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, प्रशासन का बड़ा फैसला

Gopalganj School Closed: गोपालगंज जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने 22 से 24 दिसंबर तक सभी सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद करने का आदेश जारी किया है।

Gopalganj School Closed
गोपालगंज में भीषण ठंड का कहर!- फोटो : social media

Gopalganj School Closed:गोपालगंज जिले में लगातार बढ़ रही भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा और अहम फैसला लिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक गोपालगंज जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस आदेश के दायरे में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। हालांकि प्रशासन ने कक्षा संचालन को लेकर आंशिक छूट भी दी है।

आदेश के अनुसार 9वीं कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाएं अब सुबह 10:00 बजे से पहले और शाम 4:30 बजे के बाद संचालित नहीं होंगी। यानी इन कक्षाओं की पढ़ाई निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही कराई जाएगी। वहीं राहत की बात यह है कि प्री-बोर्ड परीक्षा, बोर्ड परीक्षा और उनसे संबंधित विशेष कक्षाएं इस आदेश से पूरी तरह मुक्त रहेंगी। इन परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी विद्यालय प्रबंधन अपने-अपने संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों के समय का पुनर्निर्धारण आदेश के अनुरूप सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और छात्रों को परेशानी का सामना न करना पड़े। यह आदेश प्रभारी जिलाधिकारी निशांत कुमार विवेक द्वारा जारी किया गया है।

Diarch GO

प्रशासन का बयान

प्रशासन का कहना है कि सुबह और शाम के समय अत्यधिक ठंड, घना कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है, ऐसे में यह निर्णय एहतियातन लिया गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से गोपालगंज समेत पूरे इलाके में तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रह रहा है, जिससे दृश्यता भी काफी कम हो गई है। ऐसे हालात में स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, खासकर प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों पर ठंड का सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। 

जिला प्रशासन ने की अभिभावकों से अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकालें। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि अगर ठंड का प्रकोप इसी तरह जारी रहा, तो आगे भी हालात की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं। फिलहाल, 22 से 24 दिसंबर तक गोपालगंज जिले में स्कूलों को लेकर यही आदेश प्रभावी रहेगा।

NSIT
Nsmch

NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ